Think and grow rich - Hindi (Part-6)

STEP 10- THE MYSTERY OF SEX TRANSMUTATION
     
       हमारी solar energy, wind energy  जैसे Electrical energy मे convert होते है वैसे ही हम सेक्स एनेर्जी को दुसरे फॉर्म मे ट्रान्सम्युट कर सकते हैं और अपने कई प्रॉडक्टिव कमो मे यूज कर सकते हैं | 

      क्रियेटिविटी और बिजनेस के लिए सैक्स एनर्जी का बेहतरीन इस्तेमाल हो सकता है। सैक्स एक नेचुरल चीज़ है। ये इंसान की ज़रूरत की चीजों में शामिल है, आप इससे मुंह नहीं मोड़ सकते। अगर इसे काबू में नहीं किया गया तो ये एक डिसट्रकटिव हथियार बन जाता है। लेकिन अगर इसे विल पॉवर की तरह इस्तेमाल किया जाए तो इससे बहुत कुछ अचीव किया जा सकता है। 

जितने भी सक्सेसफुल म्युज़िशियन है, वकील, आर्टिस्ट और बिजनेसमेन है उन्होंने अपनी इस शरीर की भूख का इस्तेमाल अपनी क्रियेटिविटी में किया और महान बने। माइंड स्टिमुयूली करने के कई तरीके है जैसे शराब ड्रग्स या आपके मन का डर। लेकिन इन सबमे सैक्स ही सबसे स्ट्रोंग है। जो इंसान इस पर कंट्रोल नहीं रख पाता वो अक्सर जुर्म, गरीबी और बदहाली में ही जीता है। जिसने भी इस ताकत का सही इस्तेमाल किया उसका हमेशा भला हुआ है और वो एक जीनियस बनकर उभरता है।


जीनियस इंसान किसी प्लेन के पायलट जैसा होता है। वो पहाडो और पेड़ो के ऊपर से जाता है, वो ऊँची उड़ाने लगाता है। सैक्स और खाना हमारे जीवन में ऊँचे पहाडो और पेड़ो की तरह है। एक जीनियस इन ओब्सट्रकशन को पार करके खुद को आज़ाद कर लेता है।

अब वो अपनी क्रिएटिव इमेजिनेशन का बेहतर इस्तेमाल करके खुद के लिए तरक्की के रास्ते खोल सकता है। हमारी क्रिएटिव इमेजीनेशन सिक्स्थ सेन्स की तरह है। जितना ज्यादा हम उसे यूज़ करेंगे ये उतनी ही अच्छी होती जायेगी। क्रिएटिव इमेजीनेशन की प्रेक्टिस से सक्सेसफुल लोग और ज्यादा समझदार और प्रोडक्टिव बन जाते है। 

स्टडीज से ये प्रूव हुआ है कि सक्सेसफुल लोगो में स्ट्रोंग सैक्स एनर्जी होती है। लेकिन वो इस एनर्जी को वहां अप्लाई करते है जहाँ उन्हें अपनी क्रिएटिव आउटलेट की ज़रुरत होती है।

जितने भी गाने, कविताये या नोवल्स है उनमे लव और सैक्स का ही जिक्र है। आपके अंदर का करिश्मा और कॉन्फीडेंस आपकी सैक्स अपील से ही झलकता है, आप किसी भी आर्टिस्ट या बिजनेसमेन को देखिये आप खुद समझ जायेंगे। आप भी अपने अंदर की इस पोटेंशियल को अपनी क्रिएटिव इमेजीनेशन के लिए यूज़ करे। अपनी सैक्स्युअल एनर्जी को बाहर निकालने के लिए कोई ऐसा जरिया ढूंढें जो कुछ क्रिएटिव हो ना कि उसे शरीर की भूख समझ कर शांत करते रहे।

आप सोच भी नहीं सकते कि आपके दिमाग में कितनी शक्ति है। इसका कोई अंत नहीं है इसलिए इसे खुद को महान बनाने में लगाईये। और साथ ही अपनी सैक्स्युअल एनर्जी के एडवांटेज से अपने करियर को नई उंचाइयो में ले जाईये और अमीर बनिए।

 

STEP 11- THE SUBCONSCIOUS MIND

हम सब जानते है कि सब-कोंशेस दिमाग पर हमारा कोई काबू नहीं होता। लेकिन यही वो हिस्सा है जो हमारी सारी इच्छाये, भावनाए और फैसले लेने की ताकत को कण्ट्रोल करंता है। हम बस ये करना है कि हम अपने मन को हमेशा पोजिटिव विचारों से भरा रखे।

धीरे-धीरे यही पोजिटिव विचार हमारे सब-कोंशेस मन में बैठते चले जायेगे। ये एक तरीका है जो धीरे-धीरे हमें सफलता की ओर ले जाएगा। अपने सब-कोंशेस को इम्प्रूव करने के लिए अपने दिमाग में यकीन, प्यार, सक्सेस, जोश, रोमांस और उम्मीद से भरे ख्याल लाये।

कभी भी अपने दिमाग में बेकार का डर, किसी से नफरत, जलन और बदले की भावना या लालच और अंधविश्वास जैसे विचार ना रखे। कोशिश करे कि ये नेगेटिव विचार आपके दिमाग में आये ही ना। नेगेटिव सोचने से आपको कभी भी सफलता नहीं मिल सकती और ना ही आप अमीर बन सकते है। इससे आप और ज्यादा गरीबी के दलदल में डूब जायेगे।
 

अभी आपके पास अपना खुद का एक पर्सनल प्लान है जिसमे दम पर आप सक्सेस पा सकते है। आप जानते है कि आप कैसे अमीर बन सकते है, हालांकि वो प्लान अभी आपके सब-कोंशेस मन में बंद पड़ा है, उस तक पहुचने के लिए आपको पहले अपने नेगेटिव विचारों से छुटकारा पाना होगा।

पहले पोजिटिव ख्यालो को अपने दिमाग में लाने की कोशिश कीजिये ताकि आप इसे और बेहतर समझ सके। हर दिन छोटी-छोटी बातो से शुरुवात करे। अपनी चाहतो को, प्यार, सैक्स, उम्मीद, रोमांस, जोश और खुशियों को अपनी आदत बना ले और लालच, डर, गुस्से जलन और बदले की भावना से छुटकारा पाए।

टिप्पणियाँ

एक टिप्पणी भेजें

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Best Books that must read in lockdown.

Think and Grow Rich (Hindi) Part -5

Think and grow rich - Hindi (Part 3)